जमुई: त्रिपुरारी सिंह घाट रोड पर 7-8 की संख्या में आए आसामाजिक तत्वों ने किराना दुकान में लगाई आग
Jamui, Jamui | Mar 18, 2025 शहर के त्रिपुरारी सिंह घाट रोड मे मंगलवार की सुबह करीब रात 2 से 3 बजे के करीब 7-8 की संख्या मे आये आसामाजिक तत्वों ने एक जेनेरल किराना दुकान जो लकड़ी की गुमटी में चलता था, उसे आग के हवाले कर दिया और घर पर भी पथराव किया। दुकान में रखे किराना एवं अन्य जले हुए सामानों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है।