सैदपुर: सपा जिलाध्यक्ष गुड सेमेटेरियन बने, घायल युवक को न्यू लीलावती अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल की सुविधाओं की की सराहना
खानपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर स्थित गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर सड़क पार कर रही महिला को बचाने में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई व स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उधर से गुजर रहे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव रूके और गाड़ी से उतरकर घायल युवक से पूछताछ की। इसके बाद एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य अदा करते हुए उन्होंने उसे वहीं स्थित अस्पताल पहुंचाया।