कोलेबिरा: वन विभाग ने कोलेबिरा में चेकनाका पर अवैध बीड़ी पत्ता लदे ट्रक को किया जब्त
शुक्रवार 1 बजे बताया गया कोलेबिरा चेकनाका पर जांच के दौरान एक ट्रक रोका गया। चालक ने मुर्गी दाना बताया, लेकिन शक होने पर ट्रक भागा। पीछा कर सोलगा गांव के पास जब्त किया गया। ट्रक में 12 टन अवैध बीड़ी पत्ता था। चालक फरार है। ट्रक को वन विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।