कांग्रेस भवन में शुक्रवार को सिंहभूम के पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमिटी प० सिंहभूम के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय की शहादत दिवस मनाई गई। कांग्रेसियों ने स्व.सोय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विजय सिंह सोय के किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता।