यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ोखर मंदिर में हुआ भव्य राम धुन एवं भजन कार्यक्रम; भाजपा नेता तोमर ने दी शुभकामनाएं
मुरैना- देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आज बड़ोखर मंदिर परिसर में एक भव्य एवं भक्तिमय 'राम धुन और भजन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता हनुमंत सिंह तोमर (थोगापुरा) ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की। पूरा मंदिर परिसर प्रभु श्री राम के भजनों और 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
देश और प्रदेशवासियों को दी बधाई
इस शुभ अवसर पर प्रेस को संबोधित क�