अंबाह: एक्सीलेंस स्कूल के पास घर में 25 वर्षीय युवक फांसी पर लटका मिला, मौत; पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | Sep 4, 2026 अंबाह में 25 वर्षीय युवक प्रवीण तोमर द्वारा घर के अंदर फांसी लगाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक को परिजन तत्काल नीचे उतारकर सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।