सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, मुरैना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन👇
देश के प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा उठाई गई मांगों के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी, मुरैना द्वारा शहनाई गार्डन के पास, जौरा रोड स्थित संभागीय कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी कर्नल उमेश वर्मा(retd) ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने लाखों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक द्वारा जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किए जा रहे अनशन/ संसद मार्च के प्रति आम आदमी पार्टी अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करती है। इस अवसर पर कर्नल उमेश वर्मा(Retd) ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाना लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और आम आदमी पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों के साथ खड़ी रहेगी।