पुनपुन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनपुन में लक्ष्मण झूला सहित अन्य विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Punpun, Patna | Jun 2, 2025 सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे लक्ष्मण झूला, सिपारा मोहाली एलिवेटेड रोड सहित कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जल्द से जल्द सभी कार्य को पूरा करने के लिए पदाधिकारी को आदेश दिया। इस मौके पुल निर्माण निगम के सचिव ,पटना जिला अधिकारी, एसपी सहित कई पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।