पुनपुन: परसा के एतवारपुर में महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Punpun, Patna | May 31, 2025 परसा थाना क्षेत्र के एतवारपुर स्थित एक निजी मकान में एक महिला सिपाही की संदिग्धावस्था में शनिवार के सुबह 8:00 बजे मौत हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है वही महिला सिपाही कनक प्रिया जो पटना पुलिस लाइन में फिलहाल पद स्थापित थी और उसका पति भी बिहार पुलिस का जवान था जो पटना में प्रतिस्थापित था।