पुनपुन: एनसीसी छात्रों ने पुनपुन एसएमडी कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया
Punpun, Patna | May 29, 2025 पुनपुन नगर मुख्यालय के एसएमडी कॉलेज में एनसीसी के छात्रों के द्वारा बुधवार की दोपहर 3 बजे स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने की दिशा में 29 बिहार बटालियन के एनसीसी छात्रों के द्वारा जागरूकता आधारित स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें कालेज परिसर में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार ने किया।