पुनपुन: पटना-गया रेल खंड के पुनपुन घाट हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत
Punpun, Patna | May 25, 2025 पटना गया रेल खंड के पुनपुन घाट हाॅल्ट पर ट्रेन से काटकर 35 वर्षीय एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बाद में मृतक की पहचान पटना के करबिगहिया के निवासी के बिक्की यादव के रूप मेंपहचान हुई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों के द्वारा रविवार की दोपहर 3 बजे केस हुआ है।