तुलसीपुर: लैबुड़वा भोजपुर में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की की मांग
सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के ग्राम लैबुड़वा भोजपुर में ग्रामीणों द्वारा फिर से तेंदुआ देखा गया।बुधवार सुबह 11बजे इरफान ने बताया कि वह घास काट दे गया था कि सामने तेंदुआ आकर खड़ा हो गया जोर-जोर से शोर मचाने व हंसिये को हवा में लहराने से तेंदुआ भागा है। उप प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि दारोगा व अन्य वन कर्मियों के साथ रात में गस्त कर जागरूक किया जा रहा है।