घंसौर थाना क्षेत्र में देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा ब्लॉक कॉलोनी के पास हुआ, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में श्याम सुंदर (25 वर्ष) निवासी स्लीमनाबाद को पैर में फ्रैक्चर होने के कारण शनिवार 14 फरवरी 202