रावतसर: रावतसर में श्री अग्रसेन जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, नगर पालिका चेयरमैन नीलम सहारण रहीं मुख्य अतिथि
श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर रावतसर में श्री अग्रवाल सभा समिति रावतसर के तत्वाधान में अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रावतसर नगर पालिका चेयरमैन नीलम सहारण रही पालिका चेयरमैन का अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान किया गया।