घोड़ाडोंगरी: सारणी नगरपालिका के वार्ड 26 में नगर परिषद अध्यक्ष ने शिविर लगाकर सुनी जनता की समस्याएँ
नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा वार्ड क्रमांक 26 में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निराकरण करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित हुए और उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जैसी समस्या का समाधान किया