घोड़ाडोंगरी: सारणी में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश।
बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे थाना सारणी, जिला बैतूल पुलिस ने शहर की आपसी सौहार्दता बिगाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी के माध्यम से कार्रवाई की गई।