घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने संत रविदास को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास पर की अहम चर्चा।
बुधवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की शुरुआत संत शिरोमणि श्री रविदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। विधायक उइके ने संत रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया।