घोड़ाडोंगरी: व्यापारी संघ घोड़ाडोंगरी के स्थापना दिवस के आमंत्रण पर विधायक गंगा उइके से सौजन्य भेंट
गुरुवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के निज निवास पर आगमन किया। इस दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 09 फरवरी 2026 को आयोजित व्यापारी संघ स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।