धामी सरकार का बड़ा एक्शन: बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष की कंपनी का पंजीकरण निरस्त।
देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की स्वामित्व वाली कंपनी 'हिमालयन कंस्ट्रक्शन' (M/s Himalayan Construction) का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कंपनी को भविष्य में उत्तराखंड के भीतर किसी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) कर दिया गया है।