पातेपुर: हरलोचनपुर थाना की पुलिस ने बाइस माइल चौक के पास से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, कार्रवाई में जुटी पुलिस।
पातेपुर के हरलोचनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाइस माइल तेजपुरवा गांव में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में SHO ने बुधवार की देर शाम 7 बजे के करीब बताया कि पुलिस इस मामले में धंधेबाज नवल किशोर पंडित के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।