🚨 ब्रेकिंग कोटा | रिहायशी कॉलोनी में भालू की दस्तक
देर रात रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में घूमता दिखा भालू, लोगों में मचा हड़कंप
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में एक भालू मकानों के बाहर घूमता हुआ नजर आया। कॉलोनी के लोगों ने भालू को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
बताया जा रहा है कि भालू नांता के जंगलों की ओर से रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा। भालू को आबादी के बीच देखकर लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।
खास बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके के आसपास टाइगर की मौजूदगी भी सामने आई थी। ऐसे में लगातार जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों की ओर आने से सवाल उठ रहा है—आखिर जंगल छोड़कर जानवर कोटा शहर की ओर क्यों रुख कर रहे हैं?
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों की आवाजाही पर निगरानी रखने की मांग की
Ladpura, Kota | Sep 13, 2026