जमुई: जमुई कोर्ट में हत्या के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 जमुई कोर्ट में गुरुवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त ने आत्म समर्पण कर दिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आत्मसमर्पण करने वाली अभियुक्त की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के लखन कियारी निवासी लखन मंडल का पुत्र विश्वनाथ के रूप में की गई है। बताया जाता है कि विश्वनाथ पर हत्या का आरोप था और वह लंबे समय से फरार था।