जमुई: करमटांड़ गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 करमटांड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई।उंसके बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर के द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।