जमुई: कैयार मोड़ के समीप बाइक से गिरकर पति-पत्नी हुए घायल, पति की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 कैयार मोड़ के पास बाइक से गिरकर पति- पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति के पुत्र ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बालेश्वर राम और उनकी पत्नी इलाईची देवी शामिल हैं।