जमुई: सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार गांव के समीप बाइक दुर्घटना में 2 लोग हुए घायल, एक व्यक्ति गंभीर हालत में पटना हुआ रेफर
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयर गांव के समीप बाइक दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान कैयार गांव निवासी बालेश्वर राम तथा उनकी पत्नी इलायची देवी के रूप में की गई है।