मंझनपुर: कांवड़ यात्रा से पहले कौशाम्बी पुलिस एक्शन मोड में, मंझनपुर में बैठक कर एसपी ने कहा- अपराधियों पर करें निर्णायक प्रहार
आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।