कंडाघाट: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान महिला द्वारा कंडाघाट बाजार में निकाली गई HIV एड्स के प्रति जागरूकता रैली
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान महिला कण्डाघाट जिला सोलन में रेड रिबन क्लब द्वारा HIV एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस रैली में संस्थान की छात्राओं और रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और नारों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी मीडिया को दी है।