कंडाघाट: कंडाघाट में धूमधाम से मनाया गया खण्ड स्तरीय गुग्गामाड़ी मेला, दंगल रहा आकर्षण का केंद्र
रविवार को कंडाघाट में खंडस्तरीय मेला गुग्गामाड़ी का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में आकर्षण का केंद्र दंगल रहा जिसमें हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के प्रसिद्ध पहलवान भाग लिया। सबसे पहले गुग्गामाड़ी मंदिर में रविवार सुबह 10 बजे पूजा अर्चना की गई, इसके बाद ध्वज यात्रा 3 बजे शाम के समय निकाली गई। वहीं इस दौरान शानदार दंगल का आयोजन भी किया गया।