कंडाघाट: कंडाघाट में HDFC बैंक के पास एक सेब से लदी महिंद्रा पिकअप सड़क पर पलटी, पुलिस कर रही है जांच
नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट के HDFC बैंक के पास एक सेब से लदी महिंद्रा पिकअप सड़क पर पलट गई। घटना तब पेश आई जब पिकअप शिमला से सोलन की तरफ सेब लेकर जा रही थी। इस दौरान पिकअप अचानक सड़क किनारे लगी सोलर लाइट से टकराई उसके बाद सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन गाड़ी को खासा नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस जांच कर रही है।