कंडाघाट: गौड़ा में आयोजित 2 दिवसीय मेले का हुआ समापन, कबड्डी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
गौड़ा में आयोजित दो दिवसीय मेले का सोमवार को समापन हो गया। मेले के आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला के आईटी संयोजक शुभम ठाकुर वह स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक अमन ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस दौरान मेले में कबड्डी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।