कंडाघाट: उपमंडल कंडाघाट में बीती देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश, अश्वनी खड्ड का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
उपमंडल कंडाघाट में बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिस कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ चुका है। उपमंडल के तहत आने वाली अश्वनी खड्ड का भी जलस्तर काफी बढ़ चुका है। ऐसे में प्रशासन ने यहां पर लोगों से आग्रह किया है कि वह नदी नालों से दूर रहे। SDM कंडाघाट गोपाल शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।