चायल: पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा चौराहे के हौली के पास धान के खेत में मिला अधेड़ मजदूर का शव, मचा हड़कंप
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा चौराहे के हौली के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे धान के खेत में एक अधेड़ मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।