जहानाबाद: किनारी मठिया में नाली गली का बचा मेटेरिया ले जाने के विवाद में मारपीट महिला समेत तीन लोग घायल
जहानाबाद के कल्पा पंचायत के किनारी मठिया गांव में नाली निर्माण के बाद बचे बालू-मैटेरियल को ले जाने के दौरान दो गोतिया पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना में योगेंद्र यादव, उनकी पत्नी तना देवी और मनीष कुमार घायल हो गए। परिजनों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज सोमवार शाम करीब 5 बजे भी जारी है।