कहरा: सदर थाना के गेरूआह गांव में दबंगों ने जबरन मारपीट कर जमीन घेरा, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहर
दबंगों ने फूल कुमारी नामक महिला के जमीन को जबरन कब्जा कर दीवार देने का प्रयास किया तो महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर लिया। जिसको लेकर महिला सदर थाने में मामला भी दर्ज करवाया। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है और महिला न्याय की गुहार लग रही है। मामला सदर थाना क्षेत्र के गेरूआह गांव वार्ड 13 का बताया जा रहा है।