कहरा: सौरबाजार थाना के मधुरा गांव में पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोविड जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 सौरबाजार थाना के मधुरा गांव वार्ड 4 में सौरबाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम कैलाश कुमार बताया जा रहा है।