कहरा: टॉप 5 में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहरसा एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
बिहार के सहरसा से एक खबर आ रही है जहां टॉप 5 में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी ललन यादव को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वही प्रेस वार्ता के दौरान सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि इस अपराधी का आपराधिक इतिहास भी है। इस अपराधी पर लूट हत्या रंगदारी और आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है।