कहरा: जन विश्वास यात्रा के दौरान पटुआहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तेजस्वी के काफिले पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा के दौरान पटूआहा के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा के नेतृत्व में समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।