कहरा: CTE सहरसा में नियोजित शिक्षकों का 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी, सुपौल जिले के 290 नियोजित शिक्षक ले रहे हैं प्रशिक्षण
Kahara, Saharsa | Feb 29, 2024 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नियोजित शिक्षकों का7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के इस सत्र में सुपौल जिले के290 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के बारे में मौके पर मौजूद प्रशिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यहां प्रशिक्षु शिक्षक को मुख्य रूप सेFLN और ICT के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। आज इन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जा रही है।