जगदलपुर: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार को बताया विफल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की जनता से डीजल पेट्रोल और उर्वरक के उपयोग में संयम बरतने और एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने राजीव भवन जगदलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश पहले से महंगाई से जूझ रहा