पटियाली: आगामी पर्व बकरीद व गंगा दशहरा को लेकर पटियाली कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक निर्देश
पटियाली कोतवाली परिसर में गुरुवार शाम बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यायिक एसडीएम एवं ईओ आतिश सिंह, सीओ अमित कुमार तहसीलदार रामनयन सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह मौजूद रहे। सीओ ने गंगा दशहरा पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने के निर्देश दिए।