जहानाबाद: काली नगर में दरवाजे पर बाइक लगाने के विवाद में एक्स आर्मी जवान घायल
जहानाबाद नगर क्षेत्र के काली नगर मोहल्ले में दरवाजे पर बाइक लगाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार एक्स आर्मी जवान अशोक कुमार अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके दरवाजे पर बाइक खड़ी कर दी। मना करने पर दबंगों ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।