पिपरिया: पिपरिया पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
पिपरिया थाना कांड संख्या 79/26 ट्रैक्टर की चोरी मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे इस पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. 4 अगस्त एवं 5 अगस्त 2026 के बीच रात वलीपुर गांव से मनोज सिंह के पुत्र उत्सव कुमार की ट्रैक्टर चोरी हुई थी. जो प्राथमिक्की के 48 घंटे के अंदर लावारिश झाझा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ.