Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

दमोह: सावित्रीबाई फुले की 192 जन्म जयंती पर जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी कृपाल कुशवाहा का ओजस्वी भाषण

Damoh, Damoh | Jan 7, 2023

MORE NEWS

जुआ खेलने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर, दादा-पोते घायल; कार में भी की तोड़फोड़

कोतवाली पुलिस ने देर रात दविश देकर मौके से दो आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खजरी मोहल्ला में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जुआ खेलने और गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर जमकर पथराव कर दिया। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ित नरेन्द्र अहिरवार ने बताया कि वह देर रात ड्यूटी से घर लौटे थे। घर के पीछे कुछ युवक जुआ खेलते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और कुछ देर बाद करीब दो दर्जन लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर छिप गए।

हमले में नरेंद्र के पुत्र अभिषेक अहिरवार और पिता शंकर अहिरवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान महिलाओं और बच्चों ने दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खजरी मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जुआ खेलने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर, दादा-पोते घायल; कार में भी की तोड़फोड़ कोतवाली पुलिस ने देर रात दविश देकर मौके से दो आरोपी को किया गिरफ्तार दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खजरी मोहल्ला में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जुआ खेलने और गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर जमकर पथराव कर दिया। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित नरेन्द्र अहिरवार ने बताया कि वह देर रात ड्यूटी से घर लौटे थे। घर के पीछे कुछ युवक जुआ खेलते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और कुछ देर बाद करीब दो दर्जन लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर छिप गए। हमले में नरेंद्र के पुत्र अभिषेक अहिरवार और पिता शंकर अहिरवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान महिलाओं और बच्चों ने दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खजरी मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 14, 2026

बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस: सीएम डॉ. मोहन यादव

आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री, आतंकियों के सहयोगी और नेटवर्क का पर्दाफाश बड़ी उपलब्धि; साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिया जोर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। हाल ही में आतंकियों के सहयोगी की गिरफ्तारी और उसके नेटवर्क का भंडाफोड़ किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है।”

पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पीड़ितों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व बताते हुए पुलिस अधिकारियों को अभी से व्यापक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा भाव के साथ मध्यप्रदेश पुलिस देश-दुनिया के सामने आदर्श व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है।

उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, मानव तस्करी पर नियंत्रण तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने को कहा।

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या समाप्त कर मध्यप्रदेश ने देश में मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने के लिए लगातार भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष से 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है और सरकार का प्रयास है कि पुलिस विभाग में कोई पद रिक्त न रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन और सुरक्षा के लिए सरकार पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है।

बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस: सीएम डॉ. मोहन यादव आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री, आतंकियों के सहयोगी और नेटवर्क का पर्दाफाश बड़ी उपलब्धि; साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर दिया जोर भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। हाल ही में आतंकियों के सहयोगी की गिरफ्तारी और उसके नेटवर्क का भंडाफोड़ किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है।” पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पीड़ितों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व बताते हुए पुलिस अधिकारियों को अभी से व्यापक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता, सतर्कता और सेवा भाव के साथ मध्यप्रदेश पुलिस देश-दुनिया के सामने आदर्श व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, मानव तस्करी पर नियंत्रण तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालयों के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने को कहा। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या समाप्त कर मध्यप्रदेश ने देश में मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने के लिए लगातार भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष से 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है और सरकार का प्रयास है कि पुलिस विभाग में कोई पद रिक्त न रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन और सुरक्षा के लिए सरकार पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है।

Damoh, Damoh | Jun 14, 2026

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
==

            जिला दमोह के कलेक्ट्रेट जनसुनवाई सभा कक्ष में  खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन 12 जून को किया गया।

            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसंचालक जी.एल. अहिरवार ने किसानों को ई-टोकन प्रणाली, नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

            खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एडीए एवं परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. प्रजापति ने आगामी खरीफ फसलों के वैज्ञानिक एवं समसामयिक प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

            इफको सागर-दमोह के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतीक कुमार गुप्ता ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं बायो डीकंपोजर के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फसल उत्पादकता बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुधार हेतु इनके समुचित उपयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन == जिला दमोह के कलेक्ट्रेट जनसुनवाई सभा कक्ष में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन 12 जून को किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसंचालक जी.एल. अहिरवार ने किसानों को ई-टोकन प्रणाली, नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एडीए एवं परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. प्रजापति ने आगामी खरीफ फसलों के वैज्ञानिक एवं समसामयिक प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। इफको सागर-दमोह के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतीक कुमार गुप्ता ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं बायो डीकंपोजर के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फसल उत्पादकता बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुधार हेतु इनके समुचित उपयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो निचले इलाकों में न हों राशन और उर्वरक भंडारण केंद्र अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट,
==
सभी विभागों को 24 घंटे तत्पर रहने के निर्देश
==
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा,
==
रिस्पांस टाइम तेज रखने और समन्वय से कार्य करने पर जोर
==

              बारिश के मौसम के मद्देनजर संभावित बाढ़-आपदा के परिप्रेक्ष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग और अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। नागरिकों के हित में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील और सजग होकर दायित्व निभायें। सभी समय पर फोन उठाएं, रिस्पांस टाइम फास्ट होना चाहिए। ताकि किसी जरूरतमंद को समय पर मदद पहुंचाई जा सके। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर आर.एल बागरी एवं तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे ने यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए किये गये इंतजामों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में सभी  विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

24 घंटे सक्रिय रहे कंट्रोल रूम

             बैठक में निर्देशित किया कि जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के साथ साथ तहसील स्तर पर 15 जून से चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। ताकि रात में भी किसी स्थान विशेष में जलप्लावन की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। डिप्टी कलेक्टर श्री बागरी ने कहा कि कम से कम रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंच कर राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की किसी भी प्रकार की सूचना मिलते ही सबसे पहले जिला कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन ग्रुप को सूचित करना सुनिश्चित करें।

सभी व्यवस्थाएं रखें दुरूस्त

            तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे ने होमगार्ड सहित संबंद्ध विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप चुस्त-दुरूस्त  रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों और जहां पिछले वर्ष जलभराव हुआ था, पूर्व के उन हालातों के अनुभवों के आधार पर वहां राशन और उर्वरक की दुकानें न हों। राशन, खाद और शासकीय डबल लॉक केन्द्र तथा समितियों को ऐसे स्थानों में शिफ्ट किया जाये, जहां पानी न भरे ताकि किसी भी प्रकार की सामग्री खराब न हो।

खतरनाक खदानों को करें चिन्हित

            डिप्टी कलेक्टर श्री  बागरी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पानी भरने वाली और खतरनाक स्वरूप की खदानों का स्थल भ्रमण कर उनका चिन्हांकन करें। इनकी बैरीकेटिंग हो और सूचना पटल लगवाएं। ताकि इन खदानों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से जन और पशु हानि न हो।

सर्पदंश के मामलों में रहे संवेदशील

            समीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री बागरी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्पदंश के मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरतें। अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो। सर्प मित्रों की मोबाइल नंबर सहित सूची पुलिस थानों में भी मौजूद रहे। साथ ही उन्होने नगर पालिका और पीएचई विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी हैंडपंपों का क्लोरीनाईजेशन कराना सुनिश्चित करें ताकि दूषित पानी पीने से कोई भी व्यक्ति बीमार न पड़े। बाढ़ संभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, जीवनरक्षक दवाइयों, पशु चिकित्सा सुविधाओं, चारा एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

            स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वर्षा जनित महामारी, डायरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी रखने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चिकित्सकीय दलों का गठन करने को कहा गया। साथ ही संभावित राहत शिविरों के लिए स्थान चिन्हित कर उनकी सूची तैयार रखने और बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली नाव, मोटरबोट, रबर बोट तथा अन्य उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन क्षमता का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

खुले बोरवेल को कराएं बंद

            बैठक में अधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे जिले में सभी खुले बोरवेलों को बंद कराने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों के लीकेज को सुधारने के निर्देश दिए।

अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो निचले इलाकों में न हों राशन और उर्वरक भंडारण केंद्र अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, == सभी विभागों को 24 घंटे तत्पर रहने के निर्देश == कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा, == रिस्पांस टाइम तेज रखने और समन्वय से कार्य करने पर जोर == बारिश के मौसम के मद्देनजर संभावित बाढ़-आपदा के परिप्रेक्ष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग और अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। नागरिकों के हित में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील और सजग होकर दायित्व निभायें। सभी समय पर फोन उठाएं, रिस्पांस टाइम फास्ट होना चाहिए। ताकि किसी जरूरतमंद को समय पर मदद पहुंचाई जा सके। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर आर.एल बागरी एवं तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे ने यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने के लिए किये गये इंतजामों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। 24 घंटे सक्रिय रहे कंट्रोल रूम बैठक में निर्देशित किया कि जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के साथ साथ तहसील स्तर पर 15 जून से चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। ताकि रात में भी किसी स्थान विशेष में जलप्लावन की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। डिप्टी कलेक्टर श्री बागरी ने कहा कि कम से कम रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंच कर राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की किसी भी प्रकार की सूचना मिलते ही सबसे पहले जिला कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन ग्रुप को सूचित करना सुनिश्चित करें। सभी व्यवस्थाएं रखें दुरूस्त तहसीलदार भू-प्रबंधन वर्षा दुबे ने होमगार्ड सहित संबंद्ध विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप चुस्त-दुरूस्त रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों और जहां पिछले वर्ष जलभराव हुआ था, पूर्व के उन हालातों के अनुभवों के आधार पर वहां राशन और उर्वरक की दुकानें न हों। राशन, खाद और शासकीय डबल लॉक केन्द्र तथा समितियों को ऐसे स्थानों में शिफ्ट किया जाये, जहां पानी न भरे ताकि किसी भी प्रकार की सामग्री खराब न हो। खतरनाक खदानों को करें चिन्हित डिप्टी कलेक्टर श्री बागरी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पानी भरने वाली और खतरनाक स्वरूप की खदानों का स्थल भ्रमण कर उनका चिन्हांकन करें। इनकी बैरीकेटिंग हो और सूचना पटल लगवाएं। ताकि इन खदानों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से जन और पशु हानि न हो। सर्पदंश के मामलों में रहे संवेदशील समीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री बागरी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्पदंश के मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरतें। अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो। सर्प मित्रों की मोबाइल नंबर सहित सूची पुलिस थानों में भी मौजूद रहे। साथ ही उन्होने नगर पालिका और पीएचई विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी हैंडपंपों का क्लोरीनाईजेशन कराना सुनिश्चित करें ताकि दूषित पानी पीने से कोई भी व्यक्ति बीमार न पड़े। बाढ़ संभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, जीवनरक्षक दवाइयों, पशु चिकित्सा सुविधाओं, चारा एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वर्षा जनित महामारी, डायरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी रखने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए चिकित्सकीय दलों का गठन करने को कहा गया। साथ ही संभावित राहत शिविरों के लिए स्थान चिन्हित कर उनकी सूची तैयार रखने और बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली नाव, मोटरबोट, रबर बोट तथा अन्य उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन क्षमता का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। खुले बोरवेल को कराएं बंद बैठक में अधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे जिले में सभी खुले बोरवेलों को बंद कराने की कार्यवाही करें। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों के लीकेज को सुधारने के निर्देश दिए।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

आतंकी साजिश का समय रहते खुलासा, एमपी पुलिस की कार्रवाई पर सीएम ने जताया संतोष

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बल्कि उससे जुड़े पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया है।

डॉ. यादव ने कहा कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आतंकी साजिश का समय रहते खुलासा, एमपी पुलिस की कार्रवाई पर सीएम ने जताया संतोष भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बल्कि उससे जुड़े पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026