गुन्नौर: कस्बा रजपुरा में आढ़त की पीछे की दीवार में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने ₹80 हजार की नगदी चोरी की
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रजपुरा निवासी चित्र कुमार की कस्बा रजपुरा में स्थित सैंडोरा मार्ग पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर सुनील ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने आढ़त की पीछे की दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी 80 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। आढ़त स्वामी चित्र कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।