दरभंगा: प्रमंडल आयुक्त एवं डीएम ने डीएमसीएच का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
दरभंगा प्रमंडल आयुक्त हिमांशु कुमार राय एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने डीएमसीएच का औचक निरीक्षण कर अस्पताल मे उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं,चिकित्सीय व्यवस्थाओं एवं संसाधनों की विस्तृत समीक्षा किए। निरीक्षण के उपरांत अस्पताल प्रशासन,चिकित्सको एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।