प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 76 लोगों का पंजीयन हुआ। जांच के बाद 56 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंदौर स्थित टी. चौधराम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।