झांसी: झांसी में अगले एक सप्ताह में ठंड बढ़ेगी, तापमान में आएगी गिरावट
Jhansi, Jhansi | Nov 20, 2026 झांसी में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। पहाड़ों की ओर से 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 4 बजे बताया कि जैसे-जैसे हवा की गति बढ़ेगी, वैसे-वैसे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले एक सप्ताह में झांसी में ठंड का असर और बढ़ेगा तथा तापमान में भी गिरावट