अल्बर्ट एक्का (जारी): तेज आंधी से 11 हजार वोल्ट का तार गिरा, जारी प्रखंड अंधेरे में
जारी प्रखंड में रविवार की शाम तेज हवा और तूफान के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरा क्षेत्र पिछले कई घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है।बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भीखमपुर क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार तेज हवा के कारण गिर गया है। तार गिरने से पूरे जारी प्रखंड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।