Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

21 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उड़ा में बावड़ी उत्सव का समापन

➡️ जल संरक्षण का लिया संकल्प

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे बावड़ी उत्सव का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम रविवार को ग्राम उड़ा स्थित कालू बाबा बावड़ी स्थल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री अखिलेश पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जन अभियान है। जिला समन्वयक संदीप गौहर ने अभियान ने बताया कि नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन वर्षा, जल संचयन को बढ़ावा देना और भूजल स्तर में सुधार करना, जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाना, वृक्षारोपण एवं जलग्रहण क्षेत्रों का विकास करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के अंतर्गत तालाबों-नालों की सफाई एवं गहरीकरण, चेक डैम-स्टॉप डैम और खेत-तालाब का निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, वृक्षारोपण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय समुदाय, पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। समापन अवसर पर परामर्शदाता श्री दीनबंधु गौर, श्री संजय ठाटे, श्री सुरेंद्र चौहान, श्री प्रहलाद नागवे, श्री दीपांशु सोनी एवं प्रयास सामाजिक संस्था प्रमुख श्री नीरज गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #Harda #हरदा

➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उड़ा में बावड़ी उत्सव का समापन ➡️ जल संरक्षण का लिया संकल्प मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे बावड़ी उत्सव का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम रविवार को ग्राम उड़ा स्थित कालू बाबा बावड़ी स्थल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री अखिलेश पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जन अभियान है। जिला समन्वयक संदीप गौहर ने अभियान ने बताया कि नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन वर्षा, जल संचयन को बढ़ावा देना और भूजल स्तर में सुधार करना, जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाना, वृक्षारोपण एवं जलग्रहण क्षेत्रों का विकास करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के अंतर्गत तालाबों-नालों की सफाई एवं गहरीकरण, चेक डैम-स्टॉप डैम और खेत-तालाब का निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, वृक्षारोपण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय समुदाय, पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। समापन अवसर पर परामर्शदाता श्री दीनबंधु गौर, श्री संजय ठाटे, श्री सुरेंद्र चौहान, श्री प्रहलाद नागवे, श्री दीपांशु सोनी एवं प्रयास सामाजिक संस्था प्रमुख श्री नीरज गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

➡️ हरदा में बिजली बकायादारों पर कार्यवाही, 11 ट्रांसफार्मर और 139 कनेक्शन काटे

➡️ 20.85 लाख की वसूली के लिए 16 प्रकरण दर्ज, विद्युत कंपनी ने की बिल जमा करने की अपील

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संचालन एवं संधारण संभाग हरदा (उत्तर) द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। उप महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी हरदा संभाग उत्तर श्री संजय यादव ने बताया कि वसूली अभियान के तहत हरदा शहर, हरदा ग्रामीण क्षेत्र एवं खिरकिया से लगे वितरण केन्द्रों में शतप्रतिशत बकाया राशि 4.4 लाख रूपये पर 11 ट्रांसफार्मर विच्छेदित किये गये है। इसी प्रकार वितरण केन्द्रों में विभिन्न श्रेणियों के 139 कनेक्शन पर कुल बकाया राशि 20.85 लाख रूपये के लिये अस्थाई विच्छेदित किये गये। वितरण केन्द्र प्रभारी द्वारा चेकिंग अभियान चलाते हुए धारा 135 एवं धारा 126 के तहत 16 प्रकरण दर्ज किये गये। संभाग हरदा उत्तर द्वारा वसूली एवं चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रखा जाएगा। उप महाप्रबन्धक श्री यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अति शीघ्र बिल पर बकाया राशि जमा करें तथा विद्युत चोरी न करें।

Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEB Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh 
#ElectricityBill #MPMKVVCL #PowerTheft #BillPayment #MadhyaPradesh
#Harda #हरदा

➡️ हरदा में बिजली बकायादारों पर कार्यवाही, 11 ट्रांसफार्मर और 139 कनेक्शन काटे ➡️ 20.85 लाख की वसूली के लिए 16 प्रकरण दर्ज, विद्युत कंपनी ने की बिल जमा करने की अपील मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संचालन एवं संधारण संभाग हरदा (उत्तर) द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। उप महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी हरदा संभाग उत्तर श्री संजय यादव ने बताया कि वसूली अभियान के तहत हरदा शहर, हरदा ग्रामीण क्षेत्र एवं खिरकिया से लगे वितरण केन्द्रों में शतप्रतिशत बकाया राशि 4.4 लाख रूपये पर 11 ट्रांसफार्मर विच्छेदित किये गये है। इसी प्रकार वितरण केन्द्रों में विभिन्न श्रेणियों के 139 कनेक्शन पर कुल बकाया राशि 20.85 लाख रूपये के लिये अस्थाई विच्छेदित किये गये। वितरण केन्द्र प्रभारी द्वारा चेकिंग अभियान चलाते हुए धारा 135 एवं धारा 126 के तहत 16 प्रकरण दर्ज किये गये। संभाग हरदा उत्तर द्वारा वसूली एवं चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रखा जाएगा। उप महाप्रबन्धक श्री यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अति शीघ्र बिल पर बकाया राशि जमा करें तथा विद्युत चोरी न करें। Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEB Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh #ElectricityBill #MPMKVVCL #PowerTheft #BillPayment #MadhyaPradesh #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026