जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम 31.2 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह से ही तेज धूप के कारण दोपहर जैसा लग रहा है।